1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ के समापन के मौके पर गुरुवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे CM योगी, ये रही कार्यक्रम की लिस्ट

महाकुंभ के समापन के मौके पर गुरुवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे CM योगी, ये रही कार्यक्रम की लिस्ट

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 26, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 12:10 am IST

सीएम योगी गुरुवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में शाामिल होंगे। सीएम योगी लखनऊ से सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और शाम 7 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : FILE

प्रयागराज: महाकुंभ के समापन के मौके पर सीएम योगी गुरुवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे। CM योगी महाकुंभ का औपचारिक समापन करेंगे और सबको धन्यवाद करेंगे। महाकुंभ में सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया जाएगा और स्वच्छ कुंभ कोष, आयुष्मान योजना प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

सीएम योगी के कार्यक्रम की लिस्ट

  • सीएम योगी लखनऊ से सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और शाम 7 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे।
  • प्रयागराज में सीएम योगी, नाविकों, UPSRTS चालकों से संवाद करेंगे। 
  • हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
  • डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे।
  • महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे।
  • प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे।

महाकुंभ में बुधवार को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान

महाकुंभ में बुधवार को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। 26 फरवरी तक कुल 66.30 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।

प्रयागराज के डीएम का भी सामने आया बयान

महाकुंभ मेले के समापन पर प्रयागराज DM रवींद्र कुमार मंदर ने कहा, 'महाकुंभ में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया से लोग आए और उन्होंने सभी व्यवस्थाओं, प्रोटोकॉल, नियमों, विनियमों का पालन किया, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जैसे ही महाकुंभ मेला समाप्त होगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य पर लौटें। प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि यहां की अस्थायी व्यवस्था ठीक से और सुरक्षित रूप से हटा दी जाए। संगम घाट पर पूरे साल श्रद्धालु आते हैं और हम वहां सुरक्षा और सफाई सुनिश्चित करते हैं। आज रात 8 बजे तक प्रयागराज में 1.53 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। पूरे महाकुंभ काल में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।'

महाकुंभ में बुधवार को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान

महाकुंभ में बुधवार को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। 26 फरवरी तक कुल 66.30 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।