1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: हाईवे किनारे बक्से में मिला प्लास्टिक में पैक महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जानें पुलिस ने क्या कहा

UP: हाईवे किनारे बक्से में मिला प्लास्टिक में पैक महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जानें पुलिस ने क्या कहा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 01, 2024 04:58 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 04:58 pm IST

गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे एक महिला का शव मिला है। शव को प्लास्टिक में भरकर बक्से में बंद किया गया था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हाईवे किनारे बक्से में मिला महिला का शव।- India TV Hindi
हाईवे किनारे बक्से में मिला महिला का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां मरदह थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे के पास एक महिला का शव मिला है। महिला का शव स्टील के बक्से में बंद करके रखा गया था। शव को पूरी तरह से प्लास्टिक में बंद कर दिया गया था। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

प्लास्टिक में पैक था शव

दरअसल, मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर भवानीपुर एफसीआई गोदाम के पास रविवार की रात एक स्टील का बक्सा देखा गया। इसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो उसमें एक महिला का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। महिला के शव को प्लास्टिक में बंद करके रखा गया था। वहीं महिला की उम्र करीब 40 साल के आसपास की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का रात में ही पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भिजवा दिया। वहीं अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

गाजीपुर के एसपी ने दी जानकारी

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के पास एक महिला का बक्से में शव मिला है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आस-पास के जिलों में भी सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की ही आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष मरदह धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया महिला का शव बक्शे में मिला है। महिला ने नीले रंग की छिटदार साड़ी पहनी हुई थी। महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

(गाजीपुर से शशिकांत तिवारी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

UP: सौतेली बेटी की गला काटकर की हत्या, सनकी ने खुद पर भी किया हमला; बेटा घायल

'अब्बास को पैरोल पर नहीं, जमानत पर लाएंगे बाहर'; अफजाल अंसारी ने कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।