यूपी के जनपद हापुड़ में एक डॉक्टर की राह चलते अचानक मौत हो गई। डॉक्टर राह चलते चलते अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता डॉक्टर की चंद पलों में ही मौत हो गई। घटना जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दा पड़ा की है। जहां ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर वाहिद हुसैन आज शाम करीब 4: 20 पर अपने भाई से मिलने के लिए उनके पास जाने के लिए अपने घर से निकले थे।
घर से निकले और फिर लौटकर नहीं आए
डॉक्टर जब घर से निकले तो बिल्कुल स्वस्थ हालत में थे, लेकिन फिर घर लौटकर नहीं आए। डॉक्टर का नाम वाहिद है, वो पैदल चलते हुए अपने भाई की दुकान पर पहुंचे थे, वहां पहुंचने के बाद उन्होंने पानी मांगा और पानी पिया। पानी पीने के कुछ सेकेंड बाद ही वे अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर वाहिद के जमीन पर गिरते ही उनको बचाने का प्रयास किया। जमीन पर गिरने के बाद जैसे ही लोगों ने डॉक्टर वाहिद को दिखा तो स्थानीय लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही सेकंड में वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।
देखें वीडियो
अचानक हुई इस मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने पूरे परिवार में मातम का माहौल बना दिया है। क्षेत्र के लोगों में भी डॉक्टर वाहिद कि अचानक हुई इस मौत के बाद से शोक की लहर है। लोगों ने बताया कि डॉक्टर बहुत अच्छे स्वभाव के थे। समाज सेवा में उनकी खास रुचि थी। वे जिनके पास पैसे नहीं होते थे उनका मुफ्त में इलाज भी करते थे और बिना पैेसे के दवा भी दे देते थे। डॉक्टर वाहिद हुसैन की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। उनकी मौत के बाद अब परिवार में मातम पसरा है तो वहीं कल सुबह उनके जनाजे की नमाज के साथ क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
दिल्ली ब्लास्ट का नया VIDEO आया सामने, धमाका होते ही कई फीट ऊंचे उड़े वाहनों के परखच्चे
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में कितनी गाड़ियों को पहुंचा नुकसान? सामने आया आंकड़ा