यूपी के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध था, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी।
गांव के लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी लड़की
घटना की जानकारी मिलने पर बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि युवती अपनी जिद पर अड़ी रही और साफ तौर पर कहा कि जब तक लड़का मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को खोजकर मौके पर बुलाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टॉवर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।
यहां देखें वीडियो
युवक और युवती को साथ ले गई पुलिस
रिपोर्ट- विनोद कुमार द्विवेदी