1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल से पति की रिहाई के खातिर रेलवे के टावर पर चढ़ी पत्नी, जमकर काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस-VIDEO

जेल से पति की रिहाई के खातिर रेलवे के टावर पर चढ़ी पत्नी, जमकर काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस-VIDEO

 Published : May 18, 2026 09:20 pm IST,  Updated : May 18, 2026 09:26 pm IST

युवती ने रेलवे स्टेशन के पास बने टावर पर चढ़ कर हंगामा करने लगी। इस दौरान नीचे बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

टावर पर चढ़ी युवती- India TV Hindi
टावर पर चढ़ी युवती Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक युवती रेलवे के नवनिर्मित टावर पर चढ़ गई। युवती  डेढ़ घंटे टावर पर चढ़ी रही। युवती अपने पति के रिहाई के खातिर टावर पर चढ़ कर विरोध कर रही थी। कई दिनों से उसका पति जेल में बंद है। युवती का हंगामा करते देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को टावर से नीचे उतारा।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के उत्तरी रेल परिसर स्थित कवच टावर पर एक युवती चढ़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। 

युवती ने बताई अपनी पूरी पहचान

सदर कोतवाली पुलिस और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया गया। लगभग 11:20 बजे युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पूछताछ में युवती ने अपने बारे में बताया कि वह मदन मोहन सिंह की बेटी है और ग्राम हरेरामपुर, थाना गौरीबाजार की रहने वाली है। 

युवती ने किया प्रेम विवाह

वहां मौजूद लोगों का कहना था कि पति की रिहाई के लिए वह टावर पर चढ़ी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने प्रिंस यादव, रामपुर, थाना बरियारपुर के साथ प्रेम विवाह किया है। साथ ही युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने नाबालिग लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज उसके पति पर दर्ज कराया है। 

युवती के परिजनों से भी पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। पति की रिहाई की मांग को लेकर ही वह टावर पर चढ़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर गौरीबाजार थाना पुलिस भी रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए युवती को गौरीबाजार पुलिस अपने साथ ले गई। 

अब आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया से विनोद की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

यूपी से गिरफ्तार हुआ शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर, सामने आई हत्यारे की पहली तस्वीर

40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ IMD का अलर्ट

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।