1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर डिंपल यादव का आया बयान, कहा - 'दोषी कोई भी हो सब पर कार्रवाई होनी चाहिए'

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर डिंपल यादव का आया बयान, कहा - 'दोषी कोई भी हो सब पर कार्रवाई होनी चाहिए'

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 27, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 06:42 pm IST

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो, चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

Dimple Yadav- India TV Hindi
डिंपल यादव Image Source : PTI

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर राम मंदिर चढ़ावा मामले, पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। मैनपुरी पहुंचने के बाद डिंपल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है। इसमें जो भी दोषी हो उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं महाराष्ट्र में पेपर लीक की आशंका से पहले ही उसे रद्द किए जाने के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि यह नया ट्रेंड हो गया है। पेपर लीक हो रहे हैं तो हो रहे हैं, सरकार कुछ नहीं कर रही है।

'राम मंदिर चढ़ावा मामले में कई लोग शामिल'

सपा सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कहा कि बात सिर्फ चंपत राय की नहीं है, इसमें कई लोग शामिल हैं और जो लोग भी दोषी हों, चाहे वह कितने भी बड़े लोग हैं, कितने भी छोटे लोग हों, उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ताजियों की लंबाई नापने पर सरकार को घेरा

डिंपल यादव ने फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी द्वारा ताजियों का फीता लेकर लंबाई नापने को लेकर कहा कि अब तो लंबाई और नापेंगे जब से यह अयोध्या वाली घटना घटी है। अब और लंबी-लंबी रस्सी लेकर नापेंगे फीता लेकर नापेंगे काम ही क्या है। समाज में फूट डलवाओ और देश को अपनी मनमर्जी से चलाओ। भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, देश की जनता की आस्था से उसकी श्रद्धा से खिलवाड़ किया है। हमारे धर्म में लिखा गया है कि आप किसी की भी जमीन और किसी का भी पैसा चुरा लेते हैं तो वह घोर पाप है और यहां तो भगवान श्री राम की बात हो रही है। उनके पैसे में अपने सेंधमारी की है, यह अपने आप में बहुत बड़ा कलंक है।

'भाजपा को 10 साल लग गए विस्तार करने में'

भाजपा ने कुछ दिन पहले प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। इसको लेकर डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा को 10 साल लग गए विस्तार करने में, समाजवादी पार्टी तो पहले ही कर चुकी है। हमारे एमपी देख लीजिए, हमारे कितने ऐसे सांसद हैं जो दलित हैं, पिछड़े हैं, हमारे मुस्लिम भाई हैं तो यह विस्तार की बात 10 साल बाद या 14 साल बाद क्यों याद आई।

'किसी पार्टी को तोड़ने का काम करना खुला भ्रष्टाचार है'

सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा को घेरते हुए आगे कहा कि जिस तरह से पार्टियों में सेंधमारी की जा रही है तो यह हमें समझना होगा कि जब यह सांसद चुनकर आए थे और जिन्होंने सांसद चुनकर भेजा उन्होंने अपनी पार्टियों को वोट किया। उन्होंने भाजपा को वोट नहीं किया, उन्होंने संविधान का साथ दिया। अब यह लोग किसी पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं। यह कहीं ना कहीं संविधान को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं और यह खुला भ्रष्टाचार है जो सबकी आंखों के सामने है।

'अब तो नया ट्रेंड हो गया है पेपर लीक'

महाराष्ट्र में पेपर लीक होने की आशंका से पहले ही पेपर को निरस्त किए जाने के मामले पर डिंपल यादव ने कहा कि अब तो यह नया ट्रेंड हो गया है। पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। जब आप हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगोगे तो कहीं ना कहीं मेरा मानना है कि आप जो लोगों की प्रश्न करने की प्रक्रिया है तो यह आप कहीं ना कहीं खोते जा रहे हैं। (रिपोर्ट - सलमान)

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ी खबर, चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि हुई, ट्रस्ट का भी सामने आ गया बयान

'तमीज से बात करो', सपा की बैठक में सांसद कृष्णा पटेल और विधायक विशंभर यादव के बीच तीखी नोकझोंक; देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।