1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी में आर्टिफिशियल गहने मिलने पर हुआ हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारात को बनाया बंधक

शादी में आर्टिफिशियल गहने मिलने पर हुआ हंगामा, दुल्हन पक्ष ने बारात को बनाया बंधक

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 18, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 06:08 pm IST

यूपी के गाजियाबाद में एक शादी के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष ने शादी में आर्टिफिशियल गहने दिए। शक होने पर इसकी जांच की गई तो बात सही निकली। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और फिर बारात बैरंग लौट गई।

आर्टिफिशियल गहने देने पर हुआ हंगामा।- India TV Hindi
आर्टिफिशियल गहने देने पर हुआ हंगामा। Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के मौके पर नकली गहनों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन के पिता ने वर पक्ष पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले सगाई की रस्म पूरी हो गई थी। इसके बाद शादी के दिन भी काफी खुशी का माहौल था। हालांकि ये खुशी का पल सिर्फ कुछ ही देर का था। यहां दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को चढ़ाने के लिए गहने दिए गए। घर की महिलाओं को गहने नकली होने का शक हुआ। जब इसकी जांच की गई तो गहने आर्टिफीशियल निकले। इस बात को लेकर बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।

दो महीने पहले हुई थी सगाई

दरअसल, पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद इलाके का है। यहां मनोज कुमार ने अपनी बेटी पिंकी रानी की शादी मेरठ के गंगापुरम कॉलोनी निवासी गौरव से तय की थी। करीब दो महीने पहले सगाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। मनोज कुमार का आरोप है कि गौरव के पिता ओमप्रकाश ने पहले 20 हजार रुपये लिए और फिर 30 हजार रुपये की दोबारा मांग की। हालांकि उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते मना कर दिया। शादी की रस्में चल रही थीं, चारों और खुशी का माहौल था, सजी धनी दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। यहां तक सब कुछ ठीक से चला।

दूल्हा पक्ष ने दिए आर्टिफिशियल गहने

हालांकि जब रात में फेरों के दौरान वर पक्ष ने दुल्हन को चढ़ाने के लिए जेवरात दिए, तो घर की महिलाओं को कुछ शक हुआ। इन जेवरों की जांच कराने पर पता चला कि ये सभी जेवर नकली हैं। इसके बाद वर पक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया कि "जैसे हैं, वैसे ही हैं"। वहीं नकली जेवर मिलने के बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला मोदीनगर थाने तक पहुंचा। यहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता ओमप्रकाश, दूल्हा गौरव और सौरभ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई। घंटों हंगामे के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस मेरठ लौट गई। (इनपुट- जुबेर अख्तर)

यह भी पढ़ें- 

नोएडा में बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद

सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को बुलाया, फिर चाकू मारकर की हत्या; जानें क्या थी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।