1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, दर्जनों लोग घायल, मौके पर पुलिसबल तैनात

वाराणसी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, दर्जनों लोग घायल, मौके पर पुलिसबल तैनात

 Published : Jul 29, 2023 08:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2023 08:44 pm IST

यह घटना शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुई है। पथराव में 30 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Uttar Pradesh, Muharram Tajiya procession, Varanasi, Stone pelting - India TV Hindi
वाराणसी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव Image Source : सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी: शनिवार को मुहर्रम महीने का दसवां दिन था। इस दौरन देशभर में ताजिए का जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में यूपी के वाराणसी में भी ताजिए का जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर के जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोशीपुरा में ताजिया जुलूस के दौरान जबरदस्त बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, ताजिया जुलूस को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। 

पथराव की वजह से पूरे इलाके में पत्थर और ईंटें फैल गईं 

दोनो पक्षों में जमकर पत्थर और ईंटें भी चलीं। पथराव की वजह से पूरे इलाके में पत्थर और ईंटें फैली हुई हैं। पथराव की वजह से पुलिस की गाड़ी समेत दर्जनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हिंसा के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ आरपीएफ का दस्ता तैनात किया गया है। इस पथराव में 30 से ज्यादा लोगों को छोटे आई हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पथराव एक वीडियो भी सामने आया है। 

Uttar Pradesh, Muharram Tajiya procession in Varanasi, stone pelting
Image Source : INDIA TVपथराव में पुलिस की गाड़ी भी टूट गई और सड़कों पर पत्थर पड़े हुए हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिया समुदाय के रास्ते पर जबरन सुन्नी समुदाय के लोग ताजिया लेकर अंदर आने लगे। शिया समुदाय के लोगों ने जब मना किया तो विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में दर्जनों बाइक टूटी हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें प्रथमिकी उपचार के बाद शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।

वाराणसी से अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

मुहर्रम का जुलूस निकालते वक़्त दौड़ा करंट, 2 लोगों की मौत, कई अन्य बुरी तरह घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।