1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटकांड का वांछित गिरफ्तार

मैनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटकांड का वांछित गिरफ्तार

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Nov 03, 2026 07:26 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 07:26 am IST

औरैया से बुक की गई कार को मैनपुरी में बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि बाकी फरार हो गए।

Police have arrested an accused in the Mainpuri robbery case.- India TV Hindi
मैनपुरी में लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र में हुई गाड़ी लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक वांछित अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान बाकी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

औरैया से बुक की गई कार को कुरावली में लूट लिया गया था

दरअसल पूरा मामला 26 और 27 अक्टूबर की रात का है। पड़ोसी जिले औरैया से बुक कराई गई हुंडई ऑरा गाड़ी को थाना कुरावली क्षेत्र में बदमाशों ने लूट लिया था। इतना ही नहीं, बदमाश चालक का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए थे, ताकि वो किसी का सूचना ना दे सके। घटना का पता लगने पर पुलिस महकमें में हड़कंप सा मच गया। इसके बाद इसके खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दो नवंबर की रात को थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी में सवार वांछित अभियुक्त राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, जनपद इटावा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद, लूटी गई कार भी मिली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं आरोपी के दो साथी छोटू ओर ध्रुव फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही लूटी गई हुंडई ऑरा कार संख्या UP 16 QT 5374 और चालक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मैनपुरी से सलमान मंसूरी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

पड़ोसी के घर में कौन आ-जा रहा है... ये अब CCTV कैमरे नहीं देख पाएंगे! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को उठा ले गया पड़ोसी, दरिंदगी के बाद कर दी हत्या; हमीरपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।