1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य, बुटीक में भी महिला ही लेंगी नाप, 9 सूत्रीय निर्देश जारी

यूपी में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य, बुटीक में भी महिला ही लेंगी नाप, 9 सूत्रीय निर्देश जारी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 29, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 04:38 pm IST

उत्तर प्रदेश महिला आयोग का बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य में अब लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य कर दी गई हैं। इसके साथ ही बुटीक में भी महिला ही नाप लेंगी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

up womens commission big decision- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने राज्य में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला किया है। एक वकील की याचिका पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने 9 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक, अब राज्य में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर जरूरी है। इसके साथ ही जिम, योगा सेंटर, बुटीक आदि के लिए भी अहम निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं महिला आयोग के इस फैसले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐतिहासिक और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता प्रवीण फाइटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव को 9 सूत्रीय आदेश लागू करने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों में कहा गया है कि अब राज्य में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य है। इसके साथ बुटीक में भी महिला ही नाप लेंगी।

क्या-क्या निर्देश दिए गए?

महिला आयोग के निर्देशों के अनुसार, जिम, योगा सेंटर और नाट्य कला केंद्रों में अब महिला ट्रेनर/टीचर होना अनिवार्य होगा। साथ ही ट्रेनर का सत्यापन भी कराया जाएगा। बुटीक सेंटरों पर महिला ग्राहकों के कपड़ों की नाप केवल महिला टेलर ही ले सकेंगी। महिलाओं के वस्त्र बेचने वाली दुकानों पर भी महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है। सभी कोचिंग सेंटर, जिम, योगा क्लास और बुटीक में सक्रिय CCTV और DVR होना जरूरी है।

महिला आयोग के निर्देशों के मुताबिक, राज्य में स्कूल बसों में अब महिला सुरक्षाकर्मी या महिला टीचर का होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिम या योगा सेंटर में प्रवेश के समय आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। कोचिंग सेंटरों में CCTV के साथ-साथ उचित वाशरूम व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा अर्चना, मां गंगा को किया नमन

अनोखी शादी: गैस संकट पर दूल्हे की शर्त सुन सब हैरान, दुल्हन के जवाब के बाद लिए 7 फेरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।