1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को बाजार में दिनदहाड़े मारी गोली, फिर चाकू से किए कई वार

फिरोजाबाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को बाजार में दिनदहाड़े मारी गोली, फिर चाकू से किए कई वार

 Published : Apr 26, 2025 01:28 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 01:45 pm IST

फिरोजाबाद के टूंडला में दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गोली मारी फिर चाकुओं से कई वार किए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या Image Source : INDIA TV

फिरोजाबादः यूपी के फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात बाजार क्षेत्र में हुई, जहां हमलावरों ने उन्हें घेरकर पहले ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर चाकुओं से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

पहले गोली मारी, फिर चाकू से किए गए वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले फायरिंग की और फिर चाकुओं से कई वार किए, जिससे मौके पर ही पप्पू कुशवाह की मौत हो गई।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह
Image Source : INDIA TVपूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, पप्पू कुशवाहा मोहम्मदाबाद के रहने वाले थे और उनकी उम्र करीब 55 साल थी। वह सुबह बाइक से निकले थे। आरोपियों ने घर से करीब 200 मीटर दूर घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद आरोपी शव में चाकुओं से कई वार किए।

यह हत्याकांड पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पप्पू के भाई ने दस साल पहले आरोपी पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी थी। तभी दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- लवकुश शर्मा, फिरोजाबाद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।