1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डंपर में घुसी स्कूली वैन, ड्राइवर और एक बच्चे की मौत, 9 घायल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डंपर में घुसी स्कूली वैन, ड्राइवर और एक बच्चे की मौत, 9 घायल

 Published : Mar 30, 2024 09:29 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 10:37 am IST

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों की वैन डंपर में घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

road accident- India TV Hindi
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों  को लेकर जा रही एक कार डंपर में जा घुसी। पीछे से आ रही एक तीसरी अन्य गाड़ी भी इन दोनों गाड़ियों से टकराकर पलट गई। इस हादसे में स्कूली वैन के ड्राइवर और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 9 बच्चे घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई बच्चों की हालत नाजुक

ये हादसा गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुआ है। कूड़े का एक डंपर लालकुआं से दिल्ली की तरफ जा रहा था, उसके पीछे ही एक वैन आ रही थी। वैन में सवार 11 स्कूली बच्चे अमरोहा से जामिया दिल्ली जा रहे थे। सुबह-सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में अचानक ये वैन डंपर से जा भिड़ी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है और कई बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस का कहना है कि बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पता लगाया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ।

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।