1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पिता और मां ने 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या की, इलाके में मचा हड़कंप

गाजियाबाद: पिता और मां ने 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या की, इलाके में मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 14, 2026 02:36 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 02:58 pm IST

गाजियाबाद में पिता और मां ने अपनी 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Ghaziabad- India TV Hindi
6 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक पिता और मां ने 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद स्थित वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना के बाजीगिरान मोहल्ले में पिता और सौतेली मां ने छह साल की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की है। दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी माता-पिता को हिरासत में ले लिया।

डासना के मोहल्ला बाजीगिरान निवासी अकरम पुत्र हाजी जफर अपनी दूसरी पत्नी निशा और पहली पत्नी से हुए तीन बच्चों फिजा, शिफा व आहिल के साथ रहता है। वह पैंठ बाजारों में जूते-चप्पल की दुकान लगाता है। सौतेली मां निशा तीनों ही बच्चों के साथ मारपीट किया करती थी और कल भी सौतेली मां और फिजा के पिता अकरम ने फिजा की जमकर पिटाई की जिसमें मासूम बच्ची बुरी तरह घायल हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौतेली मां निशा और पिता अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये कैसे माता-पिता है, जिन्होंने अपनी बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। बेटियां तो पिता और मां दोनों को बहुत प्यारी होती हैं तो इस मां का कलेजा इस घटना को अंजाम देते समय कैसे नहीं कांपा। इलाके में भी इस मामले को लेकर लोग काफी हैरान हैं कि अपने ही बच्चे की कोई कैसे जान ले सकता है। (इनपुट: गाजियाबाद से जुबैर अख्तर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।