1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: मुस्लिम स्टूडेंट से शादी करने वाले हिंदू टीचर की ससुरालवालों ने हत्या की, जल्द बनने वाले थे पिता

गाजियाबाद: मुस्लिम स्टूडेंट से शादी करने वाले हिंदू टीचर की ससुरालवालों ने हत्या की, जल्द बनने वाले थे पिता

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 01, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 02:52 pm IST

गाजियाबाद में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। युवक ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, जिसके बाद से ससुरालवाले युवक की जान के पीछे पड़े थे।

 Ghaziabad Murder- India TV Hindi
प्रेग्नेंट पत्नी और मृतक पति Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोनी इलाके के गीतांजलि विहार के रहने वाले नितिन कुमार जयंत नाम के युवक को उसके ससुरालवालों ने गला दबाकर और मारपीट करके मौत के घाट उतार दिया है।

क्या है पूरा मामला? 

नितिन बागपत और आसपास के इलाकों में प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों में कैमेस्ट्री का लेक्चर देते थे। नितिन की मुलाकात एक मुस्लिम लड़की मुस्कान से हुई और दोनों ने 2025 में एक मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। ये बात मुस्कान के परिवारवालों को नागवार गुजरी। अक्सर मुस्कान के घरवाले नितिन को धमकी देते थे और कहते थे कि हमारी बेटी ने हिन्दू परिवार में शादी कर ली, हम नितिन को नहीं छोड़ेंगे। 

रविवार को किसी बात पर मुस्कान नाराज होकर अपने घर चली गई। मुस्कान प्रेग्नेंट है और जल्द मां बनने वाली है। मुस्कान के पिता और चाचा ने नितिन और उसके भाई को समझौते के लिए बुलाया और फिर बहाना बनाया कि मुस्कान कहीं और गई है। फिर लोनी के आगे टीला मोड़ थाने इलाके में एक सुनसान जंगल नहर की तरफ ले गए, जहां इनकी गाड़ी को एक दूसरी गाड़ी ने फॉलो किया। 

नितिन और उसके भाई को शक हुआ तो नितिन और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। नितिन के भाई ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को जानकारी दी। अंधेरे में मुस्कान के पिता और चाचा ने नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

बॉडी को लेकर नितिन के परिवार के लोगों ने कल हाइवे जाम करके योगी सरकार से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलवाई जाएगी। फिलहाल मुस्कान के पिता और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और नितिन का परिवार एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।