1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फेमस चाट की दुकान पर पैरों से आलू धो रहा था शख्स, इधर बन गया Video और तुरंत हुआ वायरल

फेमस चाट की दुकान पर पैरों से आलू धो रहा था शख्स, इधर बन गया Video और तुरंत हुआ वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 25, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:45 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को फेमस चाट की दुकान पर पैरों से आलू धोते हुए दिखाया गया है।

viral video, viral news, news in hindi, india tv - India TV Hindi
पैरों से आलू धोता शख्स। Image Source : X/@

Viral Video : गाजियाबाद के एक मशहूर फूड आउटलेट में एक व्यक्ति को अपने पैरों से आलू धोते हुए देखा गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग स्वच्छता मानकों को लेकर चिंता जता रहे हैं। दावा है कि, यह घटना लोनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीएलएफ अंकुर विहार-3 में एटीएम चौक के पास स्थित कृष्णा चाट भंडार में घटी। 41 सेकंड का यह वीडियो एक ग्राहक ने चुपके से रिकॉर्ड किया था जिसके बाद से इसे वायरल कर दिया गया। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Sachingupta नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक कर्मचारी को आलू से भरे एक बड़े एल्युमिनियम के बर्तन में पैर रखकर उन्हें अपने पैरों से धोते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय हुई। दर्शकों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई है कि वह व्यक्ति ऐसा करते समय चप्पल पहने हुए है। जैसे ही वह बर्तन के अंदर इधर-उधर घूमता है, कुछ आलू बाहर गिरते हुए दिखाई देते हैं। कुछ ही क्षणों बाद, वह बर्तन से बाहर निकलता है और उसी बर्तन में अपनी चप्पलें धोता हुआ भी दिखाई देता है। वीडियो में स्थिति पर प्रतिक्रिया करते हुए एक महिला को दिखाया गया है, जो कह रही है, "मेरी मम्मी भी यहीं से आलू टिक्की चाट खाती थी और मम्मी को खाना पड़ेगा इसका स्वाद यहां से आता था। पेरो से आलू वॉश कर रहा है वो...आप देख सकते हैं ये कैसे वॉश कर रहा है..ची कितनी शर्म की बात है और चप्पल भी उसी में धो दी।"

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना के बाद हुए आक्रोश के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय ने कहा कि अंकुर विहार के स्टेशन हाउस ऑफिसर को मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

Video : भारत vs नीदरलैंड, किस देश में बच्चों की परवरिश बेहतर होती है; डच महिला ने गिनाए अंतर  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।