Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "सबकुछ कर लेना, शादी मत करना", इसके बाद शख्स ने "जय श्रीराम" बोलकर लगाई फांसी; जानें पूरा मामला

"सबकुछ कर लेना, शादी मत करना", इसके बाद शख्स ने "जय श्रीराम" बोलकर लगाई फांसी; जानें पूरा मामला

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Sep 03, 2024 11:57 am IST, Updated : Sep 03, 2024 11:57 am IST

गाजियाबाद में एक शख्स ने पहले वीडियो बनाकर जो कहना था उसे रिकॉर्ड किया और फिर फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले शख्स ने 'जय श्री राम' कहते हुए शादी नहीं करने की भी सलाह दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी समेत ससुराल वालों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया और उसके बाद फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले शख्स ने 'जय श्री राम' कहते हुए शादी नहीं करने की भी सलाह दी। आत्महत्या करने से पहले शख्स ने वीडियो को व्हाट्सएप पर 12 लोगों को भेजा था। इसके बाद वह फंदे पर लटक गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी 38 वर्षीय जगजीत सिंह के रूप में हुई है। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाए थे।

ये पूरा मामला गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी का है। मूल रूप से जिला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव निवासी जगजीत सिंह राणा यहां डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे। सोमवार को जगजीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पत्नी उमाकांत उर्फ गुड़िया अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसका मायका बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित रूपबास पंचगाई गांव में है।

शख्स के मोबाइल में मिले दो वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर अंकुर विहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जगजीत सिंह राणा के मोबाइल से दो वीडियो मिले। पहला वीडियो 3.04 मिनट का है। इसमें जगजीत ने कहा, "मैं अपने पूरे होशो-हवास में ये वीडियो अपलोड कर रहा हूं। मुझे मेरी जान का खतरा है। पत्नी, घरवालों, उसकी बहनों और पूरे परिवार व रिश्तेदारों की ओर से मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। मुझ पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि मैं उन्हें सहन नहीं कर पा रहा हूं। सभी मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहे हैं, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं किसी को समझा नहीं सकता कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं।"

"मेरे बच्चों को भी हिस्सा न दिया जाए"

उन्होंने कहा, "मैं पुलिस-प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि इनको कड़ी सजा दी जाए। मेरी प्रॉपर्टी में से एक सुईं बराबर हिस्सा भी इनको न दिया जाए। मेरे बच्चों को भी हिस्सा न दिया जाए। हो सकता है कि वो मेरे बच्चे भी न हों। मैं अब सहन नहीं कर पा रहा हूं। सहनशक्ति खत्म हो गई है। मेरा अनुरोध है कि मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा किया जाए। मेरे मां, बाप, भाई, बहन, पत्नी या किसी को भी मेरे मरने का चेहरा नहीं देखने दिया जाए। न ही मेरे पार्थिव शरीर को हाथ लगाने दिया जाए। मेरी बस यही इच्छा है। मैं सबसे दूर जा रहा हूं। मैं इन सबको खुश देखना चाह रहा हूं। राम-राम जी।"

पत्नी-ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

इसके बाद 25 सेकंड के दूसरे वीडियो में जगजीत सिंह राणा पंखे पर फांसी के फंदे को गले में पहनते हुए कहता है कि सबके लिए ये मेरा लास्ट मैसेज है, जो भी देख रहे हैं। उसने कहा कि दुनिया में सब कुछ कर लेना, पर शादी मत करना। जय श्रीराम। बता दें कि वीडियो में जगजीत सिंह राणा ने अपनी मौत के लिए पत्नी समेत सभी ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इस पूरे प्रकरण में एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत पुलिस में नहीं की है। तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

बुलडोजर कार्रवाई पर SC की सख्त टिप्पणी के बाद मायावती की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

शराब पीकर टल्ली प्रभारी प्राचार्य, पूर्व छात्र ने फिर बनाया VIDEO, पूछा- नशे में कॉलेज क्यों आते हैं?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement