1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग लड़की को पहले मिलने बुलाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया अपहरण, कब्रिस्तान में ले जाकर किया रेप

नाबालिग लड़की को पहले मिलने बुलाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया अपहरण, कब्रिस्तान में ले जाकर किया रेप

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 27, 2025 10:14 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 10:14 am IST

गाजियाबाद में एक नाबालिग लड़की को दो बदमाशों ने पहले तो किडनैप किया, फिर कब्रिस्तान लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है।

Ghaziabad minor was first kidnapped then taken to a graveyard and raped case registered- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

गाजियाबाद में एक नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण कर दो व्यक्ति उसे कब्रिस्तान ले गए और उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इजराइल और अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र में सोमवार अपराह्न की है जब एक आरोपी ने लड़की को पानी की टंकी के पास बुलाया और पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी तथा उसका मित्र जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठकर कब्रिस्तान ले गए। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आसपास के क्षेत्र पर नजर रख रहा था। 

पुलिस ने सुनाई कहानी

उसने बताया कि जब पीड़िता ने शोर मचाया तो इन आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया और मारपीट भी की। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने माता-पिता से आपबीती बताई जिसके बाद वे तत्काल उसे निवाड़ी पुलिस थाना लेकर आए और प्राथमिकी दर्ज कराई। तिवारी ने बताया कि लड़की की चिकित्सीय जांच कराई गई है और उसका बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी बलात्कार की घटना देखने को मिली था। 

बलिया में भी रेप की घटना

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की पिछली 21 मार्च को घर पर अकेली थी। तभी उसके रिश्ते के चाचा ने उससे बलात्कार किया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करके उसे सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इसी तरह का एक मामला यूपी के बुलंदशहर में बीते दिनों देखने को मिला था। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।