1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किराएदार महिला ने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, रास्ते में रखे बर्तनों से पैर टकराने पर हुआ था विवाद

किराएदार महिला ने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, रास्ते में रखे बर्तनों से पैर टकराने पर हुआ था विवाद

 Published : Sep 21, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Sep 21, 2023 12:21 pm IST

14 वर्षीय संतरेश गर्मी की वजह से तीसरी मंजिल पर छत पर चली गई थी। वहां दूसरी महिला किराएदार रेनू भी मौजूद थी। अंधेरे की वजह से मेरी बहन का पैर रेनू के बर्तनों में लग गया इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गाजियाबाद के क्रॉसिंग...- India TV Hindi
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुई घटना (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

गाजियाबाद में पड़ोसियों में हुई लड़ाई के दौरान 14 वर्षीय किशोरी मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने किशोरी को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सैन विहार इलाके का है। यहां रोहित अपने परिवार के साथ यादराम दीवान के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहता है। इसी मकान में कुछ और किराएदार भी रहते हैं। रोहित ने बताया, 20 सितंबर की रात मेरी 14 वर्षीय बहन संतरेश गर्मी की वजह से तीसरी मंजिल पर छत पर चली गई थी। वहां दूसरी महिला किराएदार रेनू भी मौजूद थी। अंधेरे की वजह से मेरी बहन का पैर रेनू के बर्तनों में लग गया इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रोहित का कहना है कि रेनू ने मेरी बहन को धक्का दिया और अंधेरे की वजह से वो तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। नीचे गिरते ही किशोरी बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसको जिला अस्पताल लेकर आए।

परिजनों के मुताबिक, किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेनू नामक महिला के खिलाफ आईपीसी सेक्शन-323 और 308 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता सुखवीर का कहना है कि हम घर में अंदर मौजूद थे। तभी जोर से आवाज आई। हम बाहर गए तो बेटी सड़क पर पड़ी थी, वो बेहोश अवस्था में थी। होश आने पर उसने बताया कि छत से उसको फेंका गया है। इस मामले में SHO थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक रवि कुमार का कहना है कि पीड़ित किशोरी के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।