1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पेरेंट्स की मौत के बाद फुफुरे भाई ने किया रेप, प्लॉट बिकवा दिया; CM योगी से बोली- दरोगा ने 1 लाख लिए, चौकी से भगाया

पेरेंट्स की मौत के बाद फुफुरे भाई ने किया रेप, प्लॉट बिकवा दिया; CM योगी से बोली- दरोगा ने 1 लाख लिए, चौकी से भगाया

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 23, 2025 09:09 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 09:16 am IST

कानपुर की एक युवती सोमवार को लखनऊ जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली। उसने सीएम को बताया कि मेरे साथ फुफेरे भाई ने रेप किया, मेरा प्लॉट भी बिकवा दिया। जब मैं शिकायत लेकर थाने पहुंची तो मुझे भगा दिया गया।

cm yogi adityanath- India TV Hindi
कानपुर पुलिस से नहीं मिला न्याय तो पीड़िता ने मुख्यमंत्री दरबार में लगाई गुहार। Image Source : REPORTER INPUT

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को कानपुर पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको घटना से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की। युवती ने सीएम को बताया कि उसके साथ फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया और धोखे से प्लॉट बिकवा दिया। इसकी शिकायत उसने थाने सहित पुलिस आयुक्त से की जिसके बाद जांच कल्याणपुर के एक दरोगा ने की। आरोप है कि दरोगा ने पैसा दिलाने के नाम पर आरोपी से एक लाख रुपये ले लिए और उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय पुलिस आयुक्त से मामले में जवाब मांगा है।

आंसुओं में ढली दास्तां!

कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी रूचि सिंह (काल्पनिक नाम) अपने नाबलिग भाई के साथ रहती है। कुछ साल पहले उसके माता-पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आरोप है कि मौत के बाद उसके फुफेरे भाई अनिरुद्ध सिंह उर्फ़ अतुल ने उसे पहले सहारा देने का नाटक किया। उसके बाद उसको भरोसे में लेकर बारह सिरोही वाला मकान बिकवाते हुए कहा कि दूसरी जगह उसी पैसे से मकान दिलवा देगा। मकान बिकने के बाद 10 लाख रुपये उसने अपने खाते में डलवा लिए। 8 लाख रुपये पीड़िता के खाते में डलवाए और भरोसा दिलवाया कि उसे 50 वर्ग गज का प्लॉट दिलवाकर बचा हुआ पैसा उसके भाई के भविष्य के लिए फिक्स करवा देगा।

'छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर किया रेप'

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए सीएम को बताया कि बीते दिन अनिरुद्ध रात को नशे की हालत में आया और उसके नाबलिग भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुमने अगर मेरी बात नहीं मानी तो तेरे भाई को मार देंगे। धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि किसी से कहा तो जान से मार दूंगा।

'दरोगा ने नहीं की कार्रवाई, आरोपी से लिए 1 लाख रुपये'

पीड़िता ने सीएम को बताया कि उसने पुलिस कमिश्नर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच की जिम्मेदारी कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा राजवीर सिंह को जांच मिली दरोगा ने अनिरुद्ध सिंह उर्फ अतुल को पनकी रोड चौकी बुलवाया और एक लाख रुपये दिलवा दिया। बाकी पैसा कुछ दिन बाद दिलवाने की बात कही लेकिन, काफी समय बीतने के बाद भी दरोगा ने बाकी पैसा नहीं दिलवाया। जब उसने अतुल से पैसे मांगे तो अतुल ने कहा कि अब वह बाकी पैसे नहीं देगा, एक लाख रुपये दरोगा को दे दिया, तुम कुछ नहीं कर पाओगी। इसके बाद पीड़िता ने दरोगा से दोबारा पैसे दिलाने को कहा तो दरोगा ने इनकार कर दिया।

CM ने पीड़िता से क्या कहा?

पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारीयों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर घटना से अवगत कराया। दुष्कर्म पीड़िता जिसके पास आय का कोई साधन नहीं है, छोटे भाई की भी जिम्मेदारी है। पीड़िता की सारी बातें सुनकर सीएम योगी ने छोटे भाई की शिक्षा मुफ्त कराने, आय का साधन उपलब्ध कराने और आवास दिलाने का आश्वासन दिया है।

(रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

यूपी में हाईवे पर गाड़ी रोककर की गई थी मां और नाबालिग बेटी से हैवानियत, अब कोर्ट ने 5 दोषियों को दी कड़ी सजा

'सब जानते हैं कि माफिया के साथ किसके कनेक्शन हैं', कोडीन कफ सिरप के मामले पर बोले CM योगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।