1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी समारोह में गई 7 साल की मासूम से हैवानियत, दरिंदे ने पंडाल से 200 मीटर दूर ले जाकर की दरिंदगी

शादी समारोह में गई 7 साल की मासूम से हैवानियत, दरिंदे ने पंडाल से 200 मीटर दूर ले जाकर की दरिंदगी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 21, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 08:56 pm IST

Gorakhpur Minor Rape Case: गोरखपुर में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात ने शर्मसार कर दिया है। आरोपी, बच्ची को अपने साथ समारोह स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की।

Gorakhpur Minor Rape Case- India TV Hindi
गोरखपुर के पीपीगंज में 7 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। Image Source : REPORTERS INPUT

Gorakhpur Rape Case: यूपी में गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने आई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गंभीर हालत में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रोन कैमरे की फुटेज इस मामले में अहम सबूत बनकर सामने आई है।

समारोह स्थल से दूर ले जाकर की दरिंदगी

ये मामला गोरखपुर के पीपीगंज इलाके का है, जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान 7 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजन जब उसे तलाशते हुए समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे, तो बच्ची खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

बच्ची की हालत है नाजुक

घायल बच्ची को तत्काल जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कैमरे में मासूम को ले जाता दिखा युवक

शनिवार सुबह सीओ अनुराग सिंह और पीपीगंज पुलिस टीम फॉरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। समारोह स्थल पर लगे ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक बच्ची को पंडाल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने आरोपी अशोक को किया गिरफ्तार

इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अशोक निषाद के रूप में हुई, जो उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कैम्पियरगंज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जयमाल के बाद अचानक लापता हुई बच्ची

पीड़िता मासूम अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जयमाल के बाद बच्ची अचानक लापता हो गई थी। ड्रोन फुटेज इस मामले में अहम कड़ी साबित हुई है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

(इनपुट- राज श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में चाय की दुकान पर जमकर चले ईंट-पत्थर, दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़; वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।