1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में चाय की दुकान पर जमकर चले ईंट-पत्थर, दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़; वीडियो हुआ वायरल

गोरखपुर में चाय की दुकान पर जमकर चले ईंट-पत्थर, दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़; वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 21, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 07:58 pm IST

Gorakhpur Fight News: गोरखपुर में चाय की दुकान पर 2 गुट आपस में भिड़ गए और इस दौरान खूब ईंट-पत्थर चले। इसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gorakhpur stone pelting incident- India TV Hindi
गोरखपुर में युवकों के 2 गुटों में आपसी विवाद के दौरान चले ईंट-पत्थर। Image Source : REPORTERS INPUT

Gorakhpur Fight Video: यूपी के गोरखपुर में युवकों के 2 गुटों में आपसी विवाद के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। दुकान के  बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मनबढ़ युवकों का सड़क पर 'तांडव'

बता दें कि गोरखपुर के तिवारीपुर थाना इलाके में सड़क पर खुलेआम मनबढ़ युवकों का तांडव दिखा। 10 से ज्यादा संख्या में पहुंचे युवकों ने एक दुकान पर ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। फिर वे गालियां देते हुए चले गए।

रुद्रपुर-अंधियारीबाग के लड़कों में है पुराना विवाद

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के तिवारी थाना के रुद्रपुर और अंधियारीबाग के लड़कों में काफी दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों गुट एक-दूसरे पर मौका मिलते ही हमला करते रहते हैं।

चाय की दुकान में घुसकर बरसाए ईंट-पत्थर

यही वजह है कि शनिवार को तिवारीपुर क्षेत्र के दुल्हन मैरिज हाउस के पास एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों में पहले झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष से 10 से ज्यादा लड़के पैदल दौड़ते हुए चाय की दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान पर बैठे कुछ लोग छिप गए। इसके बाद मनबढ़ युवकों ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट बरसाना शुरू कर दिया।

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

दबंगों ने गालियां देते हुए हाथ में बेल्ट निकाली। उसको लहराया। फिर मारने की धमकी भी देते हुए वहां से निकल गए। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

(इनपुट- राज श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- कानपुर में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर शिकंजा, रात में डीजे बजाने पर 12 मुकदमे दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।