1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

 Published : Sep 15, 2023 11:08 am IST,  Updated : Sep 15, 2023 11:24 am IST

बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली ड्रीम वैली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई।

निर्माणधीन बिल्डिंग...- India TV Hindi
निर्माणधीन बिल्डिंग की लिस्ट गिरने से बड़ा हादसा (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

यूपी के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बिसरख थाना क्षेत्र की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची है। इस हादसे में 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं।

काफी ऊंचाई से नीचे गिरी लिफ्ट

बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली ड्रीम वैली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक काफी ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

4 मजदूरों की मौत
इस घटना में मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।