1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण हादसा, बस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, 10 घायल

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण हादसा, बस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, 10 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 03:08 pm IST

हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसा- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : इंडिया टीवी

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।  दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे बस में पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 10 घायल

हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग राजस्थान के रहनेवाले हैं। ये लोग उत्तराखंड से आ रहे थे।

सुबह 7 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग कैंची धाम से लौट रहे थे तभी मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गई। हादसे में 8 साल के बच्चे और 31 साल के एक शख्स की मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।