1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयमाल के बीच दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, बचाने आए पिता और भाई को भी मारा

जयमाल के बीच दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, बचाने आए पिता और भाई को भी मारा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 21, 2026 09:07 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 09:07 pm IST

बाराबंकी जिले में एक शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल के दौरान लात मार दी। बचाव करने गए अन्य परिजनों पर भी उसने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस और गांव के अन्य लोगों के द्वारा समझौता कराने के बाद शादी संपन्न कराई गई।

विवाद के बाद जमकर हुई तोड़फोड़। - India TV Hindi
विवाद के बाद जमकर हुई तोड़फोड़। Image Source : REPORTER INPUT

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के बीच हंगामा शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक जयमाला के दौरान ही अचानक किसी बात को लेकर दूल्हा क्रोधित हो गया और उसने दुल्हन को लात मार दी। इसके बाद बीच-बचाव कराने आए दुल्हन के पिता और उसके अन्य परिजनों के साथ भी दूल्हे ने मारपीट की। इस घटना के बाद घराती और बराती आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और फिर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया, जिसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। 

अचानक भड़क गया दूल्हा

दरअसल, पूरा मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे का बताया जा रहा है। यहां शादी की रस्मों के बीच दूल्हा किसी बात पर भड़क गया। इसके बाद दूल्हे ने न सिर्फ दुल्हन को लात मारी, जबकि बीच-बचाव करने आए अपने ससुर को भी पीट दिया। इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम किसी युद्ध के मैदान जैसा नजर आया। देखते ही देखते बाराती और घराती एक-दूसरे पर टूट पड़े। जानकारी के मुताबिक बहराइच के मुराइनपुरवा से बारात आई थी। वहीं जयमाला डालते समय किसी बात से नाराज होकर दूल्हे ने अचानक दुल्हन को लात मार दी, जिसके बाद उसने बचाव में आए लोगों से भी मारपीट की। 

पुलिस ने कराया गया समझौता

यह देख कन्या पक्ष के लोगों का धैर्य जवाब दे गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। टेंट की दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं और अफरा-तफरी के बीच मेहमान जान बचाकर भागे। इस झड़प में दूल्हे पक्ष से कुछ बाराती भी चोटिल हुए। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 और रामनगर कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। रात भर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की मौजूदगी के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौते के बाद शादी की शेष रस्में हुई पूरी। पुलिस ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने पर तलब किया है। (इनपुट- दीपक निर्भय)

यह भी पढ़ें-

शादी में नाचने आई डांसर के साथ फरार हुआ लड़की का भाई, होटल का फुटेज आया सामने; पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।