1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिसवाली गर्लफ्रेंड! शादी के 12 दिन बाद दुल्हन को छोड़ पति ने रचाया दूसरा विवाह, मोबाइल देख पत्नी के उड़े होश

पुलिसवाली गर्लफ्रेंड! शादी के 12 दिन बाद दुल्हन को छोड़ पति ने रचाया दूसरा विवाह, मोबाइल देख पत्नी के उड़े होश

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 20, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 01:18 pm IST

पहली पत्नी ने ये दूसरी शादी का रोज खोल दिया। पति नवीन के मोबाइल में कई ऐसी फोटो मिलीं, जिसे देख उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिसवाली गर्लफ्रेंड के साथ की शादी- India TV Hindi
पुलिसवाली गर्लफ्रेंड के साथ की शादी Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज 12 दिन बाद ही दूल्हे ने भागकर अपनी गर्लफ्रेंड से मंदिर में शादी कर ली। लड़का बिजली विभाग में कर्मचारी है। लड़के की गर्लफ्रेंड एक पुलिसकर्मी है। घर पर पत्नी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।

बिना बताए रात में गायब हो जाता था पति

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद पति बिना बताए रातों में गायब हो जाता था। रोज इस तरह के बर्ताव से दुल्हन को शक हुआ तो उसने पति का मोबाइल फोन चेक कर लिया। फोन में मौजूद तस्वीरों को देख दुल्हन के होश उड़ गए। इसके बाद यह खुलासा हुआ कि उसके पति नवीन ने एक अन्य महिला से मंदिर में शादी कर ली है। 

पति नवीन के फोन में पुलिसवाली गर्लफ्रेंड की कई फोटो

शादी के कई फोटो पति नवीन के फोन में थे। इतना ही नहीं पति और उसकी गर्लफ्रेंड के कई प्राइवेट फोटो भी थीं। कई फोटो में महिला पुलिस की वर्दी में दिखाई दी। पति के मोबाइल में ये सारी फोटो देखकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नवीन ने पत्नी के साथ रहने से किया इनकार

इसके बाद घर बसाने के लिए अनेक प्रयास किए गए। लेकिन दूल्हे पर अपनी पुलिसकर्मी गर्लफ्रेंड के प्यार का ऐसा भूत सवार रहा की उसने दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया। पति नवीन बात न मानने पर जहर खाकर मरने की बात बोलते हुए दुल्हन को फंसाने की धमकी देने लगा।

पुलिसकर्मी निर्मला के साथ चल रहा था अफेयर

इसके बाद पुलिस में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2025 को हापुड़ जिले के गजालपुर गांव के नवीन के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन दिन बाद पीड़िता को पता चला कि उसके पति नवीन का अफेयर महिला पुलिस हेड कांस्टेबल निर्मला के साथ चल रहा है, जो चौकी वन स्टॉप सेंटर हापुड़ में तैनात है। 

दोनों को एक साथ रखने का दिया झांसा

दूसरी शादी का राज खुलने के बाद पति नवीन दुल्हन नेहा को अपनी पुलिसकर्मी वाली गर्लफ्रेंड के पास ले गया। उसे डराते धमकाते हुए चुप रहने को कहा और बोला कि वो दोनों को अपने साथ रखेगा। 

पुलिसवाली गर्लफ्रेंड से 1 मार्च 2025 को मंदिर में की शादी

शादी की फोटो देखने पर दुल्हन को पता चला कि नवीन ने अपनी प्रेमिका महिला पुलिसकर्मी के साथ 1 मार्च 2025 को मंदिर में शादी कर ली है। 12 दिन पहले शादी करके अपने परिवार को छोड़कर आई दुल्हन नेहा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। 

दोनों ने मिलकर पीड़िता को डराया और धमकाया

इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत का दौर शुरू हुआ, लेकिन वर्दी की हनक में महिला पुलिसकर्मी निर्मला ओर नवीन ने पीड़िता को धमकी देकर डराने का प्रयास किया जिसके बाद नवीन अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। 

मारपीट भी की

16 अप्रैल 2025 को रात करीब 9:00 बजे नेहा और उसके परिवार को जानकारी मिली कि नवीन हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुपा हुआ है। पीड़िता ने वहां पहुंचकर डायल 112 द्वारा पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस सभी को थाना देहात ले आई। इसी दौरान आरोप है कि नवीन और उसकी गर्लफ्रेंड ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। ट

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने BNS की धारा 82, 85, 115 (2), 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में हापुड़ एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला पुलिसकर्मी का ट्रांसफर अन्य स्थान पर कर दिया है।

रिपोर्ट - निशांक शर्मा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।