1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: श्मशान घाट पर जलती चिता से भरा था हुक्का, पुलिस ने यूं सिखाया सबक

VIDEO: श्मशान घाट पर जलती चिता से भरा था हुक्का, पुलिस ने यूं सिखाया सबक

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 12, 2026 11:25 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 11:25 pm IST

Cremation Pyre Hookah Incident: हापुड़ में चिता के दहकते अंगारों से चिलम भरने वाले युवकों पर एक्शन हुआ है। एक नए वीडियो में आरोपी युवक माफी मांगते हुए नजर आए हैं।

Hapur viral video case- India TV Hindi
हापुड़ में चिता से चिलम भरने वालों पर एक्शन हुआ है। Image Source : REPORTERS INPUT

Hapur Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में कुछ युवकों ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख दिया। यहां श्मशान घाट में एक जलती हुई चिता की आग का इस्तेमाल हुक्के की चिलम जलाने के लिए किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने इसे मृतका का अपमान बताते हुए भारी रोष जाहिर किया।

जलती चिता के दहकते अंगारों से भरी थी चिलम

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि आरोपी युवक जलती चिता से दहकते हुए अंगारे निकालकर चिलम में भर रहे थे, जबकि उनके साथी इसका वीडियो बना रहे थे। जैसे ही यह वीडियो पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया, पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक, विनीत, आरिफ और मोईन के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इन चारों को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है।

रील में रौब दिखाने वालों युवकों ने मांगी माफी

कल तक सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर रौब झाड़ने वाले ये युवक पुलिस की गिरफ्त में आते ही पूरी तरह टूट गए। थाने पहुंचते ही आरोपियों के तेवर ठंडे पड़ गए और वे हाथ जोड़कर प्रशासन से अपने किए की माफी मांगने लगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक शांति और मर्यादा भंग करने वाले ऐसे किसी भी कृत्य के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(इनपुट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें- यूपी: “तुम मेरी नहीं हुईं तो किसी को तुम्हारा नहीं होने दूंगा”, एकतरफा मोहब्बत का खूनी अंजाम, युवक का सिर कुचला शव बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।