1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: छोटी सी बात पर लड़की ने तान दी रिवाल्वर, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Video: छोटी सी बात पर लड़की ने तान दी रिवाल्वर, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 16, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 01:31 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के बीच लड़की रिवाल्वर लेकर आती है और सेल्समैन पर तान देती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते हैं। अब पुलिस ने पिता-पुत्री के खिलाफ कार्रवाई की है।

Salesman- India TV Hindi
सेल्समैन पर रिवाल्वर तानने वाली लड़की Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक लड़की की दबंगई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़की जरा सी बात पर रिवाल्वर लेकर आती है और सेल्समैन पर तान देती है। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव कर लड़की को सेल्समैन से दूर करते हैं। इस घटना किसी भी पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लड़की के तेवर देखकर सभी हैरान रह गए। घटना के बाद सेल्समैन की शिकायत पर आरोपी लड़की और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के सांडी रोड का है। यहां एचपी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरने को लेकर सेल्समैन और ग्राहक के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद बहस होने लगी तो युवती ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर रिवावल्वर तान दी। फिलहाल पेट्रोल टंकी के कर्मचारियों से तहरीर लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती सहित साथ में मौजूद परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं था परिवार

सेल्समैन ने अपनी शिकायत में बताया है कि गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए एक परिवार आया था। नियमों के अनुसार सीएनजी खाली गाड़ियों में ही भरी जाती है। सीएनजी भरते समय लोगों के अंदर बैठे रहने पर उनकी जान के लिए खतरा बना रहता है। इसी वजह से सेल्समैन ने सभी लोगों से गाड़ी से उतरने के लिए कहा। पहली बार में कोई भी गाड़ी से बाहर आने को तैयार नहीं था। ऐसे में सेल्समैन ने जोर देकर सभी को गाड़ी से उतरने के लिए कहा। 

पुलिस ने जब्त की रिवाल्वर

गाड़ी के अंदर बैठकर सीएनजी भरवाना कितना खतरनाक है, यह समझाने के लिए सेल्समैन ने कहा कि कई लोगों का पूरा परिवार खत्म हो जाता है। यह बात गाड़ी चला रहे व्यक्ति को पसंद नहीं आई और वह सेल्समैन के साथ बहस करने लगे। बहस के बीच पूरी परिवार गाड़ी से नीचे उतर गया और लड़की भागकर गाड़ी के अंदर से रिवाल्वर भी ले आई। उसने सेल्समैन पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। घटना के बाद सेल्समैन ने शिकायत की, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया है।

(हरदोई से राम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।