1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई पुलिस ने पैसे लेकर अश्लील वीडियो देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद

हरदोई पुलिस ने पैसे लेकर अश्लील वीडियो देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 19, 2026 09:50 am IST,  Updated : May 19, 2026 09:54 am IST

हरदोई पुलिस ने पैसे लेकर अश्लील कंटेंट बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाए थे, जिनके माध्यम से वह नाबालिग बच्चों को अश्लील वीडियो और फोटो भेजता था।

हरदोई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
हरदोई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

हरदोई: यूपी के हरदोई में पुलिस ने साइबर क्राइम के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों के बीच अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाए थे, जिसमें 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो पाए गए। आरोपी के चार बैंक अकाउंट से 1 करोड़ 20 लाख रुपये मिले। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी से और अधिक पूछताछ की जा रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, थाना साइबर पुलिस को सूचना मिली कि विकास सिंह पुत्र किशोरी निवासी न्यू मार्केट शिवाला थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज द्वारा टेलीग्राम एप के माध्यम से नाबालिग बच्चों को अश्लील वीडियो और फोटो को प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में थाना साइबर पर मुकदमा अपराध संख्या 06/26 व धारा 294 बीएनएस एवं 67 IT एक्ट बनाम विकास उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत हुआ। इस मामले में साइबर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

1 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद

थाना साइबर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने टेलीग्राम/इंस्टाग्राम पर कई अलग-अलग ग्रुप बनाये हुए थे। इन ग्रुप में आरोपी सब्सक्रिप्शन लेकर अश्लील वीडियो/फोटो भेजता था। आरोपी ने टेलीग्राम पर कुल 21 चैनल बनाये गये थे। इन ग्रुपों में 7 हजार सदस्य जुड़े हुए थे। इन चैनलों में दस हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो पाए गए। आरोपी विकास के 4 बैंक अकाउंट ज्ञात हुए हैं, जिनमें कुल धनराशि एक करोड़ बीस लाख रुपये प्राप्त हुई है। प्राप्त धनराशि के संबंध में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। इस काम में आरोपी विकास 2020 से संलिप्त पाया गया। मामले में अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  • उ0नि0 रोशन सिंह थाना साइबर जनपद हरदोई
  • का0 अभिषेक त्यागी थाना साइबर जनपद हरदोई

स्वाट/सर्विलांस व एसओजी टीम का विवरण-

  • उ0नि0 राजेश कुमार प्रभारी स्वाट/एसओजी टीम हरदोई।
  • उ0नि0 अब्दुल जब्बार प्रभारी सर्विलांस टीम हरदोई।
  • हे0का0 अनिल सिंह चंदेल एसओजी टीम हरदोई।
  • हे0का0 आनन्द विश्वकर्मा स्वाट टीम हरदोई।
  • हे0का0 आकाश एसओजी टीम हरदोई।
  • का0 मंजेश स्वाट टीम हरदोई।
  • का0 त्रिवेश स्वाट टीम हरदोई।
  • का0 आदित्य प्रताप सिंह एसओजी टीम हरदोई।
  • का0 बृजनंदन एसओजी टीम हरदोई।
  • का0 ओमवीर सर्विलांस टीम हरदोई।
  • का0 नितिन कुमार गुप्ता सर्विलांस टीम हरदोई।
  • का0 यादवेन्द्र सिंह सर्विलांस टीम हरदोई।
  • का0ऑ0 राजकुमार सर्विलांस टीम हरदोई।
  • का0 आदित्य प्रताप एसओजी टीम हरदोई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।