1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू छात्र पर तमंचे की बट से हमला, कई के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू छात्र पर तमंचे की बट से हमला, कई के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

 Published : Oct 28, 2025 11:23 am IST,  Updated : Oct 28, 2025 11:30 am IST

पुलिस ने बताया कि कुछ नामजद और कुछ अज्ञात युवकों ने हिन्दू छात्र पर तमंचे की बट से हमला किया है। हिन्दू युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

हिन्दू छात्रा पर हमला- India TV Hindi
हिन्दू छात्रा पर हमला Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार की शाम एएमयू सिटी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र प्रशांत राठी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी की के अल्लामा इकबाल हॉल के बाहर की बताई जा रही है।

हमले से परिसर में मच गई अफरा-तफरी 

छात्र प्रशांत ने तहरीर में लिखा है कि वो अपने दोस्त से मिलने जा रहा था, तभी कुछ नामजद और कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। हमले के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 

घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

सोशल मीडिया पर जबरन कलमा पढ़वाने की बात फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन छात्र के लिखित शिकायत पत्र में इस बात का कहीं जिक्र नहीं है कि उसे कलमा पढ़वाने के लिए मजबूर किया गया। छात्र मीडिया के सामने भी नहीं आया है। घायल छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावरों में कुछ एएमयू के छात्र और कुछ पूर्व छात्र भी शामिल

एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की पुष्टि हुई है। छात्र की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों में कुछ एएमयू के छात्र और कुछ पूर्व छात्र हैं। 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा

प्रॉक्टर ने स्पष्ट किया कि 'जबरन कलमा पढ़वाने' की बात पूरी तरह निराधार है, क्योंकि छात्र की शिकायत में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस बीच, एएमयू प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।