1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, होली में 3 दिन की छुट्टी, इस महीने पहले ही आ जाएगा वेतन

सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, होली में 3 दिन की छुट्टी, इस महीने पहले ही आ जाएगा वेतन

 Published : Feb 27, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:59 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली से पहले राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य के कर्मियों का वेतन इस बार पहले आ जाएगा। साथ ही राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों की होली में 3 दिन की छुट्टी रहेगी।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। योगी सरकार ने राज्य के सभी अधिकारियों को खास निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि इस महीने सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस बार होली की छुट्टी 3 दिन की रहेगी। 

नहीं बर्दाश्त की जाएगी लापरवाही

योगी सरकार ने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। ⁠किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा ⁠28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके बदले 3 मार्च, 2026 को छुट्टी दी जाएगी।

इन तीन दिन रहेगी होली की छुट्टी

योगी सरकार ने ⁠सभी कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए 2,3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी दी है। इस संबंध में राज्य के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

बुधवार को है होली का त्योहार

बता दें कि देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा। होलिका दहन (छोटी होली) 3 मार्च 2026 (मंगलवार) की शाम को होगा। होली का त्योहार शांति और खुशहाली के साथ मनाया जाए। इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह तैयार है। संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।