1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

बांदा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 30, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 12:06 pm IST

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Uttar Pradesh- India TV Hindi
बांदा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत Image Source : FILE

बांदा: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बाद एक होने वाले हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है। सरकार हादसे रोकने के तमाम प्रयास कर रही है लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कमासिन रोड पर परइयादायी मंदिर के नजदीक बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार से जा रही एक बोलेरो जीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

इलाज के दौरान 2 लोगों ने तोडा दम 

उन्होंने बताया कि हादसे में जीप सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शकील (25), मुशाहिद (24), मोहम्मद कैफ (18), शायराबानो (37), कल्लू (13), जाहिल (25) के रूप में हुई जबकि एक मृतक की पहचान होना बाकी है। वहीं जाहिद गंभीर रूप से घायल है, उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 

बेटे के इलाज के लिए जा रहे थे परिजन 

सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम शायराबानो का बेटा कल्लू (13) करंट लगने से झुलस गया था। उसको परिजन इलाज के लिए जीप से बबेरू अस्पताल ले जा रहे थे, तभी सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। सभी लोग तिलौसा गांव के रहने वाले हैं। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। 

 

इनपुट - भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।