1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में अधूरे रास्ते ने ली जान, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मैनेजर की मौत, नाक में जा घुसा हेलमेट का शीशा

ग्रेटर नोएडा में अधूरे रास्ते ने ली जान, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मैनेजर की मौत, नाक में जा घुसा हेलमेट का शीशा

 Published : Jun 16, 2026 01:43 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 01:55 pm IST

रात के अंधेरे में बाइक सवार गड्ढे में जा गिरा। सुबह तक घायल अवस्था में वह वहीं पड़ा रहा। पुलिस की टीम ने उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गड्ढे में जा गिरा बाइक सवार- India TV Hindi
गड्ढे में जा गिरा बाइक सवार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर मंझावली पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां अधूरे रास्ते ने एक बाइक सवार की जान ले ली। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था। घटना रविवार देर रात की है। 

पुलिस ने घायल शख्स को गड्ढे से बाहर निकाला

सोमवार सुबह दनकौर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उसको गड्ढे से घायल को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। 

आई केयर अस्पताल में था मैनेजर 

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी जो फरीदाबाद के एनआईटी-1 क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 

रात में नहीं दिखा अधूरा सड़क निर्माण कार्य

जो रविवार रात अपनी बाइक से मंझावली पुल के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। पुल के आगे सड़क निर्माण कार्य अभी अधूरा है। रात के अंधेरे में उन्हें यह अंदाजा नहीं हो सका कि आगे रास्ता समाप्त हो चुका है। इसी दौरान उनकी बाइक सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सोमवार सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाद में उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

नाक में घुसा हेलमेट का शीशा

इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में अधूरे पड़े मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। दनकौर पुलिस के अनुसार, इस हादसे में हेलमेट के शीशे से नाक पर गंभीर चोट लगने के कारण ज्यादा खून बह गया। इसके चलते उनकी मौत हो गई। 

 करीब 6 महीने पहले निर्माण कार्य का हुआ था उद्घाटन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य के करीब 6 महीने पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि अधूरे मार्ग और पर्याप्त चेतावनी संकेतों के अभाव में यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से नहीं देख रहा है। 

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर जांच करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल ठाकुर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

TMC में संभावित विभाजन पर जल्दबाजी नहीं, दोनों गुटों को सुनने के बाद फैसला लेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

MP ले जाकर कराया धर्मांतरण और जबरन निकाह! नागपुर की महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।