1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर किस पार्टी को बढ़त, पढ़ें जनता की राय

INDIA TV-CNX Opinion Poll: उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर किस पार्टी को बढ़त, पढ़ें जनता की राय

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 27, 2024 07:06 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 08:44 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर INDIA TV-CNX ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जनता से उनकी पसंद के बारे में बात की है। इस ओपिनियन पोल को एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है।

INDIA TV-CNX Opinion Poll- India TV Hindi
INDIA TV-CNX Opinion Poll Image Source : INDIA TV

चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। देश के सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा अहमियत 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की है। माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी होते हुए ही जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और चुनाव से पहले वोटरों का रुझान जानने के लिए INDIA TV-CNX ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर ओपिनियन पोल किया है और जनता से उनकी राय जानी है। ये ओपिनियन पोल एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है। आइए जानते हैं किस पार्टी को यूपी में सबसे ज्यादा सीटें मिल रही हैं। 

2014 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी बीजेपी!

ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बढ़त मिल सकती है। यूपी की 80 में से 78 सीटें NDA के खाते में जा सकती हैं। राज्य के पूर्वांचल से लेकर मध्य और बुंदेलखंड समेत सभी भागों में भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है। बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

अमेठी-रायबरेली में भी भाजपा को बढ़त

INDIA TV-CNX की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा व उसके सहयोगी दल मध्य यूपी की 14 में से 13 सीटें जीत सकती है। पूर्वांचल की 29 सीटों में वभी NDA को 28 सीटें मिलने का अनुमान है।  ओपिनियन पोल के मुताबिक, बुंदेलखंड की सभी चारों सीटों पर बीजेपी एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। अवध की सभी 14 सीटों पर BJP का कब्जा हो सकता है। इसके अलावा अमेठी के बाद अब रायबरेली में भी कांग्रेस की हार हो सकती है। 

INDI गठबंधन को केवल 2 सीटें

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर विपक्षी दलों के INDI अलायंस को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। INDIA TV-CNX की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। ये दो सीटें मध्य यूपी की मैनपुरी और पूर्वांचल की आजमगढ़ है। वहीं, राज्य में कांग्रेस का खाता भी खुलता दिखाई नहीं दे रहा है।  

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल, क्या है पूर्वांचल की 29 सीटों का गणित?


INDIA TV-CNX Opinion Poll: मथुरा से लेकर मैनपुरी तक, सेंट्रल यूपी की सीटों पर किसे बढ़त? यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।