1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: मथुरा से लेकर मैनपुरी तक, सेंट्रल यूपी की सीटों पर किसे बढ़त? यहां जानें

INDIA TV-CNX Opinion Poll: मथुरा से लेकर मैनपुरी तक, सेंट्रल यूपी की सीटों पर किसे बढ़त? यहां जानें

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 27, 2024 06:36 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 08:45 pm IST

सीटों के लिहाज से लोकसभा चुनाव में सेंट्रल यूपी भी काफी मायने रखता है। यहां कुल 14 लोकसभा सीटे हैं। चुनाव से पहले वोटरों का रुझान जानने के लिए INDIA TV-CNX ने मध्य उत्तर प्रदेश के लोगों से उनकी राय जानी है।

INDIA TV-CNX Opinion Poll- India TV Hindi
INDIA TV-CNX Opinion Poll Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। आम चुनाव के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे अहम राज्य है। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटे हैं। उत्तर प्रदेश इस बात में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है कि दिल्ली के सिंहासन पर किस पार्टी का कब्जा होगा। ऐसे में चुनाव से पहले वोटरों का रुझान जानने के लिए INDIA TV-CNX ने उत्तर प्रदेश के लोगों से बात की है और उनकी राय व पसंद के बारे में बात की है। आइए जानते हैं क्या निकला है INDIA TV-CNX के ओपिनियन पोल का नतीजा। 

सेंट्रल यूपी में 14 सीटें

सीटों के लिहाज से लोकसभा चुनाव में सेंट्रल यूपी भी काफी मायने रखता है। यहां कुल 14 लोकसभा सीटे हैं। जो कानपुर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी,  फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर और फतेहपुर है। अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी बीजेपी डॉमिनेंस वाला इलाका है। वहीं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, फर्रूखाबाद, और इटावा यादव लैंड की सीटें हैं। 

ओपिनियन पोल में भाजपा को भारी बढ़त

INDIA TV-CNX की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में सेंट्रल यूपी की सीटों पर भाजपा या एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां की कुल 14 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है। वहीं, सिर्फ मैनपुरी की सीट पर सपा को जीत मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा को सेंट्रल यूपी में आसान जीत मिलती दिख रही है लेकिन पार्टी मैनपुरी का गढ़ एक बार फिर से नहीं ढ़ा पाएगी। 

पूर्वांचल में किसे कितनी सीटें?

INDIA TV-CNX की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, पूर्वांचल की 29 सीटों में NDA को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं INDI गठबंधन को महज एक सीट मिलती दिख रही है। अन्य के लिए कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी जीत सकती है। वहीं मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में अपना दल जीत सकता है।

ये भी पढ़ें- INDIA TV-CNX Opinion Poll: उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर किस पार्टी को बढ़त, पढ़ें जनता की राय

लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल, क्या है पूर्वांचल की 29 सीटों का गणित?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।