फ्लाइट में एक यात्री की मौत के बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 पटना से दिल्ली जा रहा थी। तभी उड़ाने के बीच में ही एक यात्री की मौत हो गई।
पायलट को दो गई जानकारी
मृतक व्यक्ति की पहचनान असम के नलबारी के रहने वाले सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। उड़ान के दौरान सतीश की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। क्रू मेंबर्स को सूचना मिलते ही पायलट को जानकारी दी गई।
हार्ट अटैक मानी जा रही वजह
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही विमान में सवार यात्रियों के बीच खलबली मच गई। आनन-फानन में विमान को लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर उतारा गया। प्रथम दृष्टया में विमान में सवार यात्री के मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।
सीएम के विमान की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि इसके पहले बुधवार (26 मार्च 2025) को आगरा से लखनऊ लौट रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग आगरा एयरपोर्ट पर कराई गई थी। टेकऑफ के बाद पायलट ने ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी देखी थी। इसके चलते यह कदम सीएम के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।