1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली हिंसा के बाद बंद इंटरनेट और SMS सेवा की पाबंदी बढ़ी, एक दिन और रहेगी निलंबित

बरेली हिंसा के बाद बंद इंटरनेट और SMS सेवा की पाबंदी बढ़ी, एक दिन और रहेगी निलंबित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 29, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 02:27 pm IST

बरेली में हुए उपद्रव के बाद बंद इंटरनेट सेवा पर पाबंदी को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। वहीं, पुलिस ने इस हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में इंटरनेट सेवा बंद- India TV Hindi
बरेली में इंटरनेट सेवा बंद Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को नमाज के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर लागू की गई इंटरनेट और SMS सेवाओं पर पाबंदी को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले यह पाबंदी 28 और 29 सितंबर के लिए थी, जिसे अब 30 सितंबर तक के लिए लागू कर दिया गया है। इस दौरान जिले में इंटरनेट और SMS सेवाएं निलंबित रहेंगी।

दूसरा मास्टरमाइंड शाहजहांपुर से गिरफ्तार

बरेली में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी, जो फरार चल रहा था। नदीम को सोमवार सुबह शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया, जब वह उत्तर प्रदेश छोड़कर भागने की फिराक में था।

भीड़ जुटाने में नदीम की थी अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार, उपद्रव के लिए भीड़ को इकट्ठा करने में नदीम की अहम भूमिका थी। उसने लोगों को जुटाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कॉल करके लोगों को बुलाया था। अधिकारियों ने कहा कि उसने व्हाट्सएप के जरिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई। पुलिस ने नदीम का फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि नदीम ने कथित तौर पर इन घटनाओं की योजना बनाई और उसने व्हाट्सएप के जरिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई।

तौकीर रजा का करीबी

गिरफ्तार नदीम को तौकीर रजा का राइट हैंड बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, तौकीर रजा नदीम की बात कभी नहीं टालता था। पुलिस की जांच से पता चला है कि नदीम एक हफ़्ते से हिंसा की प्लानिंग में लगा हुआ था। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।