1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kannauj Election Result 2024: कन्नौज में अखिलेश यादव और सुब्रत पाठक के बीच कड़ी टक्कर, जानें कौन चल रहा आगे

Kannauj Election Result 2024: कन्नौज में अखिलेश यादव और सुब्रत पाठक के बीच कड़ी टक्कर, जानें कौन चल रहा आगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

कन्नौज में सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। सपा से खुद अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बीजेपी ने एक बार फिर सुब्रत पाठक पर भरोसा जताया है।

kannauj- India TV Hindi
सुब्रत पाठक और अखिलेश यादव Image Source : INDIA TV GFX

कन्नौज: इत्र नगरी के नाम से मशहूर यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक होने वाला है। बीजेपी से इस सीट पर सुब्रत पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सपा से अखिलेश यादव खुद इस सीट से मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच में ही है।

पिछले चुनावों में कौन जीता?

कन्नौज में 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने 12,353 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 49.00 % वोट शेयर के साथ 563,087 वोट मिले थे। उन्होंने सपा की डिंपल यादव को हराया था, जिन्हें 550,734 वोट (48.27 %) मिले थे। 

2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव को 43.89 % वोट शेयर के साथ 489,164 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 469,257 वोट (42.10 %) मिले। डिंपल यादव ने सुब्रत पाठक को 19,907 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।