1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख भड़का प्रेमी, दोस्तों के साथ मिलकर खूब पीटा, CCTV वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख भड़का प्रेमी, दोस्तों के साथ मिलकर खूब पीटा, CCTV वीडियो वायरल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 29, 2025 10:10 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 10:10 am IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक युवक को रेस्टोरेंट से बाहर ले जाकर पीट रहे हैं। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kanpur Clash- India TV Hindi
कानपुर में लड़कों में मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़के ने गर्लफ्रेंड के साथ बैठे दूसरे लड़की की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के आरोपी ने इस कदर दूसरे लड़के को पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ रेस्टोरेंट में बैठा देखकर भड़क गया था। इसके बाद वह अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा। लड़की के साथ बैठे लड़के को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला और दोस्तों के साथ मिलकर की उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित युवक लहूलुहान हो गया।

मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नेता जी कोल्डड्रिंक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। इसे कोल्ड ड्रिंक वाला रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाता है।

क्या हुआ था?

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में नेताजी कोल्डड्रिंक रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था। तभी उसकी गर्लफ्रेंड का पूर्व प्रेमी (एक्स-बॉयफ्रेंड) वहां पहुंचा और उसे दूसरे लड़के के साथ देखकर भड़क गया। गुस्से में आए प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि युवक लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया में कई लोगों ने यह वीडियो शेयर करते हुए कानपुर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। कानपुर नगर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। अभी तक गिरफ्तारी या एफआईआर की आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है। यह विवाद लव ट्रायंगल से जुड़ा माना जा रहा है। वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग इसे जलन और गुस्से का खतरनाक नतीजा बता रहे हैं।

(कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

नए साल पर बांके बिहारी मंदिर जाने का है प्लान? पढ़ लें ये एडवाइजरी, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

इश्क चढ़ा परवान तो अलीगढ़ का युवक पाकिस्तान पहुंच गया, अवैध रूप से घुसने की वजह से हुई जेल, अब जागी वतन वापसी की उम्मीद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।