1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर महाभारत, जमकर चले लात घूंसे, देखें- वीडियो

यूपीः शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर महाभारत, जमकर चले लात घूंसे, देखें- वीडियो

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 19, 2025 11:28 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 11:58 am IST

शिकोहाबाद क्षेत्र के डीके मैरिज होम रसगुल्ला को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रसगुल्ला को लेकर मारपीट- India TV Hindi
रसगुल्ला को लेकर मारपीट Image Source : INDIA TV

फिरोजाबादः यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर के डीके मैरिज में शादी समारोह में जमकर लात घूंसे चले। एक रसगुल्ले को लेकर मैरिज होम युद्ध का मैदान बन गया। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 3 मिनट 43 सेकेंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

रसगुल्ला को लेकर मेहमान आपस में भिड़े

घटना मंगलवार की देर रात की है। शादी में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शादी में आये मेहमानों के बीच रसगुल्ला को लेकर युद्ध छिड़ गया। देखते-देखते मैरिज में मारपीट शुरू हो गयी। आप तस्वीरों में देख सकते है जिसको जो मिला उसको पीट रहा है। शादी में भगदड़ मच गयी। मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। 

एक-दूसरे पर फेंकी गई कुर्सियां

वायरल वीडियो में दिख रहा है लोग कुर्सियां एक-दूसरे के ऊपर फेंक रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

बागपत में भिड़े घराती और बाराती

उधर, यूपी के बागपत जिले के हमीदाबाद गांव में एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प को साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, बारात गांव में जैसे ही चढ़ रही थी, उसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते हाथापाई तक पहुंच गई और फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

रिपोर्ट- लवकुश शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।