1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: लखीमपुर खीरी में भंडारे के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस, जमकर हुआ पथराव

VIDEO: लखीमपुर खीरी में भंडारे के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस, जमकर हुआ पथराव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 22, 2026 11:32 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 11:39 pm IST

बुजुर्ग गांव में मोहर्रम के दौरान निकले छटी के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। भंडारे के पास पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते पत्थर चलने लगे, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल - India TV Hindi
मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव में मोहर्रम के दौरान निकले छटी के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। गांव के मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे के बीच निकले जुलूस के दौरान जमकर पथराव हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव फैल गया। पथराव की इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, जुलूस में शामिल कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस थे। भंडारे के पास पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते पत्थर चलने लगे, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

डंडे से पीट-पीटकर पिता की बेरहमी से हत्या

एक अन्य खबर में, यूपी के सोनभद्र जिले के विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में रविवार देर रात एक युवक ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। विन्ढमगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पकरी गांव के रहने वाले श्रीनाथ (52 वर्ष) और उनके बेटे सोनू (25 वर्ष) के बीच रविवार की देर रात किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सोनू गुस्से से आगबबूला हो उठा। आक्रोश में आकर सोनू ने घर में रखे डंडे से अपने पिता श्रीनाथ के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण श्रीनाथ लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल श्रीनाथ को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विन्ढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

(रिपोर्ट- प्रतीक श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

"ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह सफल, अब शुरू हुआ दूसरा अध्याय", 6 सांसदों को अपने साथ लाने के बाद बोले एकनाथ शिंदे

राम मंदिर में चंदा चोरी का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, समयबद्ध जांच कराए जाने की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।