नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मोनिका नागर नाम की एक नवविवाहिता की मौत के मामले में अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनिका रोते हुए पंखे पर दुपट्टे का फंदा डालकर खुदकुशी करती नजर आ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
Related Stories
मोनिका की मां की शिकायत पर पति गिरफ्तार
इससे पहले इस मामले में मोनिका की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दामाद अनुज चौहान और उसके परिवार के सात लोगों ने मिलकर मोनिका की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोप यह भी था कि हत्या के बाद पति अनुज शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल से जलाने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाम कर दिया और अधजले शव को कब्जे में ले लिया था। बताया जा रहा था कि मोनिका के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, जिसे हड़पने के लिए उसकी हत्या की गई।
दादरी पुलिस इस मामले में पति अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अब सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आने के बाद यह पूरा मामला उलझ गया है और पुलिस अब वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही है।
यहां देखें वीडियो
शिक्षामित्र ने आत्महत्या की, परिवार ने मानसिक तनाव को कारण बताया
वहीं, सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य में सहायता करने वाले 35 वर्षीय शिक्षामित्र ने प्रतापगढ़ जिले में अपने घर पर पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज हुद्दार ने बताया कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के निवासी योगेन्द्र सरोज इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि सरोज सोमवार शाम स्कूल से घर लौटे और बाद में अपने कमरे में खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, नोएडा