1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी से नाराज होकर युवती ने सरयू में लगाई मौत की छलांग, ठंडे पानी ने बदला इरादा, Video में देखें कैसे बची जान

प्रेमी से नाराज होकर युवती ने सरयू में लगाई मौत की छलांग, ठंडे पानी ने बदला इरादा, Video में देखें कैसे बची जान

 Published : Feb 11, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 06:45 pm IST

प्रेमी से नाराज होकर युवती ने गुस्से में खौफनाक कदम उठाया और सरयू नदी में मौत की छलांग लगा दी। मछुआरों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। नाविकों द्वारा युवती को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो भी सामने आया है।

mau saryu river girl jumped- India TV Hindi
सरयू नदी में कूदी युवती। Image Source : REPORTER

कहते हैं क्षणिक गुस्सा यदि काबू में न रहे तो जिंदगी भर का पछतावा दे जाता है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के थाना दोहरीघाट और गोरखपुर के बड़हलगंज बॉर्डर के बीच बहने वाली सरयू नदी में सामने आया। जानकारी के मुताबिक, यहां प्रेमी से नाराज एक युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए नदी में छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

बचने के लिए जद्दोजहद करती दिखी युवती

बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीकेंड के दौरान प्रेमी द्वारा किया गया वादा टूटने से आहत युवती गुस्से में नदी किनारे पहुंची और मौत को गले लगाने की नीयत से सरयू में कूद गई। लेकिन जैसे ही वह ठंडे पानी में गिरी, उसका गुस्सा शांत होने लगा और उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद वह डूबने से बचने के लिए हाथ-पैर मारते हुए खुद को पानी की सतह पर बनाए रखने की जद्दोजहद करने लगी।

कैसे बची युवती की जान?

पुल के ऊपर और घाट पर मौजूद लोगों ने जब युवती को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर पास में नाव चला रहे मछुआरों ने बिना समय गंवाए अपनी नाव नदी के बीचों-बीच दौड़ा दी। तत्परता और साहस का परिचय देते हुए नाविकों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे सकुशल घर पहुंचा दिया गया।

इलाके में सनसनी फैली

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, युवती की जान बचाने वाले नाविकों की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मछुआरे समय रहते सक्रियता न दिखाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि क्षणिक आवेश में लिया गया निर्णय जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। समझदारी और संयम ही कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता दिखाते हैं। (रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह)

ये भी पढ़ें- 4 बच्चों की मां और 6 महीने पहले शादीशुदा हुए युवक ने दी जान, एक ही साड़ी से बनाए फंदे पर झूलते मिले दोनों के शव

यूपी: वाराणसी के होटल का कमरा 3 दिन से बंद था, जब खुला तो निकलीं सगे भाई-बहन की लाशें, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।