1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Azamgarh की लोकसभा सीट, धर्मेंद्र यादव Vs दिनेश लाल यादव निरहुआ, जानें कौन आगे, कौन पीछे

Azamgarh की लोकसभा सीट, धर्मेंद्र यादव Vs दिनेश लाल यादव निरहुआ, जानें कौन आगे, कौन पीछे

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 04, 2024 11:07 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:07 am IST

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने यहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा ने धर्मेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

loksabha chunav result 2024 azamgarh chunav ka result dinesh lal yadav nirahua vs dharmendra yadav- India TV Hindi
धर्मेंद्र यादव Vs दिनेश लाल यादव निरहुआ Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिल रही है। यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट की अगर बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटें की टक्कर है। हालांकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लगातार बढ़त बना रहे हैं। बता दें कि आजमगढ़ से भाजपा ने दिनेश लाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। 

धर्मेंद्र यादव चल रहे आगे

बता दें कि यहां अन्य भी कई दलों को व निर्दलीय उम्मीदवार हैं। बसपा ने मशोह शबीहा अंसारी को, मौलिक अधिकार पार्टी ने रविंद्र नाथ शर्मा, जन राज्य पार्टी ने पारस यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि धर्मेंद्र यादव को खबर बनाने तक कुल 41,138 वोट मिले हैं। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ को 23,939 वोट मिले हैं। यानी धर्मेंद्र यादव 17119 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बसपा के उम्मीदवार मशोद शबीहा अंसारी को 16,181 वोट मिले हैं। बता दें कि आजमगढ़ की सीट पर कांटे की टक्कर सपा और भाजपा के बीच है।

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली थी हार

बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने आजमगढ़ की सीट को छोड़ दिया। इसके बाद आजमगढ़ में उपचुनाव कराए गए थे। इस दौरान भाजपा की तरफ से दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनावी मैदान में थे। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। बता दें कि इस दौरान धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि है कि सपा और सपा के उम्मीदवार इस चुनाव में जोरदार तरीके से जीत दर्ज करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।