1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, उसी घर में देवर संग करती थी रोमांस, पुलिस को लगी भनक, फिर..

पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, उसी घर में देवर संग करती थी रोमांस, पुलिस को लगी भनक, फिर..

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 16, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 01:52 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने देवर को देवर से प्यार हो गया, इसका पता चलते ही पति ने विरोध किया तो उसने पति का कत्ल कर दिया और घर में ही शव दफना दिया। पुलिस ने यूं किया खुलासा-

murder case- India TV Hindi
देवर से था अफेयर, पति की कर दी हत्या Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक महिला को अपने पति के छोटे भाई से प्यार हो गया। दोनों को महिला के पति ने एक साथ देख लिया और प्यार की पोल खुल गई। इसका विरोध करने पर महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को अपने नवनिर्मित घर के शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और शव को खोदकर बाहर निकाला।

पति की हत्या कर घर में दफनाया शव

पुलिस ने बताया कि सागर के रूप में पहचाने जाने वाला पीड़ित 6 जून को लापता हो गया था। उसकी पत्नी का नाम आशिया है। महिला का अपने पति के छोटे भाई सुहैल के साथ संबंध था। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सागर का शव सेप्टिक टैंक में मिला। पुलिस ने कहा कि सुहेल के साथ अपने संबंध के बारे में पता चलने के बाद आशिया ने सागर की हत्या की योजना बनाई। महिला अपने पति की हत्या करने के बाद कई दिनों तक उसी घर में देवर के साथ रही।  9 जून को उसका शव कब्र से निकाला गया।

सागर के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

देवर-भाभी ने कबूला जुर्म

एक पुलिस अधिकारी ज्ञानेश्वर बोध ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "आशिया ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी सुहैल की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।"

एसपी (शहर), सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, "हमें सूचना मिली कि सागर नाम का एक व्यक्ति 6 ​​जून को लापता हो गया. आशिया ने स्वीकार किया कि उसने सुहेल के साथ उसका संबंध था जिस कारण दोनों ने मिलकर अपने पति का गला घोंट दिया और उसे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया।"

पुलिस ने कहा, "दोनों के हत्या की बात कबूल करने के बाद, एक मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और जमीन को खोदा गया और शव को बाहर निकाला गया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।