1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और दो कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

लखनऊ के किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और दो कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 7 घायल

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 23, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 06:23 am IST

यह हादसा इतना भयानक था की दोनों कारों के पखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे जिनमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Road Accident- India TV Hindi
लखनऊ के किसान पथ पर हादसा Image Source : INDIA TV

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज देर शाम भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा किसान पथ पर उस वक्त हुआ जब एक ट्रक और दो कारों की आपस में टक्कर हो गई है। बताया जाता है कि ट्रक से ओमिनी वैन और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई।

दोनों कारों के पखच्चे उड़ गए

यह हादसा इतना भयानक था की दोनों कारों के पखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे जिनमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 7 घायलों को इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बीडीएस थाना क्षेत्र में किसान पथ पर यह हादसा हुआ।

एडीसीपी ईस्ट पंकज सिंह ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे जिनमें से चार की मौत हो गई है। घायलों को इलाज कराया जा रहा है। किसान पथ पर हादसे वाली जगह पर रूट क्लियर कराया जा चुका है। वाहनों की आवाजाही सुचारू रुप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है और कानूनी एक्शन लिया जा रहा है।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के किसान पथ पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।