1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफ़िया अतीक के बेटे असद का देर रात हुआ पोस्टमार्टम, सिर और गर्दन में लगी गोली; आज दफनाया जाएगा

माफ़िया अतीक के बेटे असद का देर रात हुआ पोस्टमार्टम, सिर और गर्दन में लगी गोली; आज दफनाया जाएगा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 14, 2023 07:48 am IST,  Updated : Apr 14, 2023 08:33 am IST

करीब पौने तीन घंटे तक डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई।

असद और गुलाम का एनकाउंटर- India TV Hindi
असद और गुलाम का एनकाउंटर Image Source : पीटीआई

लखनऊ: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में देर रात पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के मुताबिक असद को दो जगह, गर्दन और सिर में गोली लगी थी। करीब पौने तीन घंटे तक डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पूरे इलाके के 20 मीटर एरिया की एक्टिविटी को भी कैमरे में कैद किया गया। 

अतीक को नहीं मिली जनाजे में शामिल होने की इजाजत

बताया जा रहा है कि असद की बॉडी के लेने के लिए उसके नाना हारून और असद के मौसा डॉक्टर उस्मान झांसी पहुंच सकते हैं। असद के शव को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा लेकिन अतीक असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा। उसे जनाजे में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली है। वहीं शूटर गुलाम के परिवारवालों ने उसके शव को लेने से इनकार कर दिया है जिसके चलते उसके शव को प्रशासन दफनाएगा। 

एसटीएफ ने एनकाउंटर में असद और गुलाम को मार गिराया

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को यूपी एसटीएफ ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।  प्रयागराज में उमेश पाल और उसके दो गनर्स की हत्या के बाद असद और गुलाम फरार थे। दोनों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झांसी में बृहस्पतिवार को एसटीएफ की एक टीम ने जब मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे असद और गुलाम को रोका, तो दोनों ने एसटीएफ टीम पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए।

रिपोर्ट-शोएब और विकास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।