1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 01, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 04:57 pm IST

माघ मेला में नहाने के बाद लोग बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचते हैं। इस वजह से यूपी रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं। प्रयागराज और अयोध्या के बीच कुल 270 बसें चलाई जा रही हैं।

UP roadways- India TV Hindi
यूपी रोडवेज Image Source : MARGDARSHI.UPSRTCVLT

उत्तर प्रदेश रोडवेज ने माघ मेला को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज और अयोध्या के बीच अतिरिक्त बसें चलाई हैं। ऐसे में माघ मेला नहाने के बाद श्रीराम के दर्शन करने आने वाले लोगों को आसानी से बसें मिलेंगी। अयोध्या क्षेत्र परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर विमल राजन के अनुसार कुल 270 बसें अयोध्या और प्रयागराज के बीच लगाई गई हैं। इनमें से कई बसें गोंडा तक जाएंगी। इससे माघ मेला के लिए प्रयागराज आने वाले लोगों को आसानी होगी।

यूपी रोडवेज की वेबसाइट पर भी एक दिन में प्रयागराज से अयोध्या के लिए 150 के करीब बसों की जानकारी मिल रही है। दो जनवरी को प्रयागराज से अयोध्या के लिए कुल 139 बसें चलाई जाएंगी। इनके जारिए यात्री आसानी से इन दो शहरों के बीच यात्रा कर सकते हैं। वहीं, दो जनवरी को ही अयोध्या से प्रयागराज के लिए भी 139 बसें चलाई जाएंगी। आने वाले दिनों में जरूरत पढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

प्राइवेट बसें भी हैं विकल्प

जो यात्री आराम से सोते हुए सफर करना चाहते हैं, वह प्राइवेट बसों का विकल्प भी चुन सकते हैं। इन बसों का किराया ज्यादा होता है, लेकिन यात्रियों को आराम से सोने की सुविधा मिलती है। एसी बसों में ठंड की समस्या भी नहीं होती। इसके अलावा ट्रेन के जरिए भी यात्रा की जा सकती है। हालांकि, कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रात के समय चलने वाली बसें भी लेट हो सकती हैं। रात और सुबह के समय कोहरा होने पर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कोहरे के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

यूपी में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी कोहरा जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने ऐसे में रात और सुबह के समय कम से कम यात्रा करने की सलाह दी है। हालांकि, माघ मेले के लिए यात्रा दिन में आसानी से की जा सकती है, क्योंकि यात्रा का समय 6 घंटे के करीब है।

यह भी पढ़ें-

'अगर मैं जिंदा रहा तो लोकसभा में जरूर लौटूंगा', बृजभूषण शरण सिंह ने दिया बड़ा बयान

VIDEO: लखनऊ में दारोगा साहब ही हो गए गिरफ्तार, बैरिकेडिंग पर चढ़ाई कार; डीसीपी ट्रैफिक से उलझे और...

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।