1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ में अबतक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंच रहे इतने श्रद्धालु

महाकुंभ में अबतक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंच रहे इतने श्रद्धालु

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 28, 2025 10:04 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 12:10 pm IST

महाकुंभ में अबतक 15 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं 29 जनवरी यानी मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की उम्मीद जताई जा रही है।

mahakumbh 2025 So far 15 crore people have taken a holy dip in Maha Kumbh - India TV Hindi
महाकुंभ में अबतक 15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। देश-विदेश से सैलानी व श्रद्धालु आकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 29 जनवरी यानी मौनी अमवस्या को तीसरा अंत स्नान होना है। ऐसे में प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस बीच अबतक महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों की संख्या 15 करोड़ को पार कर चुकी है। पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 15 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतों और कल्पवासियों ने महाकुंभ में अमृत स्नान किया था।

मौनी अमावस्या पर अगला अमृत स्नान

वहीं आगामी मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। महाकुंभ 2025 में इस बार 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस लिहाज से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। बता दें कि मौनी अमावस्या के बाद फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ को लेकर गजब का उत्साह

बता दें कि ट्रेन हो या बस, सभी जगहों पर केवल भीड़ ही दिखाई दे रही है। इस बीच प्रयागराज में कई स्थानों को नो व्हीकल जोन भी घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी, जो कि 26 फरवरी यानी महाशिवरात्री को अपने अंतिम अमृत स्नान के साथ महाकुंभ समाप्त होगा। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम अयोध्या और काशी की तरफ भी जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 30 घंटे में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।