1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संगम स्नान के साथ-साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं के चलाई गईं विशेष वंदे भारत ट्रेनें, जानिए टाइम-टेबल

संगम स्नान के साथ-साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं के चलाई गईं विशेष वंदे भारत ट्रेनें, जानिए टाइम-टेबल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 15, 2025 08:37 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 09:18 am IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले को लेकर उत्तर रेलवे ने विशेष वंदे भारत ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर चलाई गई हैं। रेलवे ने प्रयागराज और वाराणसी को लेकर स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाई हैं।

चलाई गईं विशेष वंदे भारत ट्रेनें- India TV Hindi
चलाई गईं विशेष वंदे भारत ट्रेनें Image Source : FILE PHOTO

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। इस महाकुंभ मेले में देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। हर रोज लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। संगम स्नान के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी भी जा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के आने-जाने को लेकर सरकार ने कई तरह की सुविधाएं की हैं। हर रोज कई ट्रेनें देश के कोने-कोने से प्रयागराज और वाराणसी के लिए चल रही हैं।

नई दिल्ली से चलाई गईं विशेष वंदे भारत ट्रेनें

इस बीच, उत्तर रेलवे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच (प्रयागराज के रास्ते) वंदे भारत विशेष ट्रेन चलाएगा। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वंदे भारत विशेष ट्रेन संख्या 02252 नयी दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज होते हुए 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

वापसी में वाराणसी से दिल्ली आएगी वंदे भारत

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने सप्ताहांत में महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया है।

देश के सभी हिस्सों से चलाई जा रहीं ट्रेनें

बता दें कि महाकुंभ और वाराणसी जाने के लिए श्रद्धालु बस सेवा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आरामदायक यात्रा के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें भी चलाई गई हैं। ये ट्रेनें देश के ज्यादातर सभी हिस्सों से चलाई जा रही हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।