1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ: भंडारे के भोजन में मिला दी राख, थाना प्रभारी निलंबित, देखें Video

महाकुंभ: भंडारे के भोजन में मिला दी राख, थाना प्रभारी निलंबित, देखें Video

 Published : Jan 31, 2025 08:25 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 08:57 am IST

महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के भोजन प्रसाद में राख मिलाने का एक वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है।

महाकुंभ के भंडारे में मिला दी राख।- India TV Hindi
महाकुंभ के भंडारे में मिला दी राख। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग आते जा रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को भोजन करना के लिए कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। हालांकि, इस आयोजन के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने लोगों को दुखी कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि एक पुलिसकर्मी ने महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए भंडारे के भोजन प्रसाद में राख मिला दिया है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिसवाले कर कार्रवाई कर दी गई है।

पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड

भंडारे के भोजन प्रसाद में राख मिलाने का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब यूपी पुलिस भी एक्शन में आई। इस घटना के संबंधित पुलिसवाले की पहचान सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी के रूप में की गई है। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि चूल्हे पर बन रहे भंडारे के भोजन प्रसाद में एक पुलिस अधिकारी राख डाल रहा है। वीडियो सामने आते ही इस घटना को शर्मनाक बताया गया और पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस घटना पर यूपी पुलिस ने लिखा- "उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) द्वारा एसीपी सोरांव की रिपोर्ट के आधार पर सोरांव थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।" बता दें कि इस वीडियो को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फँसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है।"

यूपी पुलिस ने लिया एक्शन।
Image Source : SOCIAL MEDIAयूपी पुलिस ने लिया एक्शन।

महाकुंभ में अब तक कितने लोग आए?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में रिकॉर्डतोड़ भीड़ जुट रही है। 30 जनवरी की तारीख को महाकुंभ में गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम में करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। वहीं, महाकुंभ शुरू होने के बाद से आज तक करीब 30 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान कर लिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की खबर निराधार, मजिस्ट्रेट ने समझाई पूरी बात

Mahakumbh 2025: आज प्रयागराज पहुंच रहा है न्यायिक आयोग, भगदड़ की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।